HomeDevotionalAarti CollectionOm Jai Jagdish Hare

Om Jai Jagdish Hare

ॐ जय जगदीश हरे

✦ Vishnu

Lyrics (Devanagari)

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे।
भक्त जनों के संकट, क्षण में दूर करे॥ ॐ जय जगदीश हरे॥

जो ध्यावे फल पावे, दुख बिनसे मन का।
सुख सम्पत्ति घर आवे, कष्ट मिटे तन का॥ ॐ जय जगदीश हरे॥

मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूँ मैं किसकी।
तुम बिन और न दूजा, आस करूँ जिसकी॥ ॐ जय जगदीश हरे॥

तुम पूरन परमात्मा, तुम अंतर्यामी।
पारब्रह्म परमेश्वर, तुम सबके स्वामी॥ ॐ जय जगदीश हरे॥

तुम करुणा के सागर, तुम पालनकर्ता।
मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥ ॐ जय जगदीश हरे॥

तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।
किस विधि मिलूँ दयामय, तुमको मैं कुमति॥ ॐ जय जगदीश हरे॥

दीनबंधु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।
अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥ ॐ जय जगदीश हरे॥

विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।
श्रद्धा भक्ति बढ़ाओ, सन्तन की सेवा॥ ॐ जय जगदीश हरे॥

श्री जगदीश जी की आरती, जो कोई नर गावे।
कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे॥ ॐ जय जगदीश हरे॥

Meaning

Composed by Pandit Shraddha Ram Phillauri, this is the most widely sung aarti in Hindu households — addressed to Lord Vishnu (Jagdish, "Lord of the Universe"). It praises him as the sustainer and protector of all beings who removes the sorrows of devotees the moment they remember him.

When & Why It Is Recited

Sung at the close of any puja regardless of the deity worshipped, as Vishnu is considered the preserver of all creation. Especially recited on Ekadashi, Vaikuntha Chaturdashi and Thursday (Vishnu's day) evenings.