Lyrics (Devanagari)
॥ दोहा ॥ जय गणेश गिरिजा सुवन, मंगल मूल सुजान। कहत अयोध्यादास तुम, देहु अभय वरदान॥ ॥ चौपाई ॥ जय गिरिजा पति दीन दयाला। सदा करत सन्तन प्रतिपाला॥ भाल चन्द्रमा सोहत नीके। कानन कुंडल नागफनी के॥ अंग गौर शिर गंग बहाये। मुण्डमाल तन क्षार लगाये॥ वस्त्र खाल बाघम्बर सोहे। छवि को देख नाग मुनि मोहे॥ मैना मातु की हवे दुलारी। बाम अंग सोहत छवि न्यारी॥ कर त्रिशूल सोहत छवि भारी। करत सदा शत्रुन क्षयकारी॥ नंदि गणेश सोहैं तहं कैसे। सागर मध्य कमल हैं जैसे॥ कार्तिक श्याम और गणराऊ। या छवि को कहि सकत न काऊ॥ देवन जबहीं जाय पुकारा। तब ही दुख प्रभु आप निवारा॥ किया उपद्रव तारक भारी। देवन सब मिलि तुमहिं जुहारी॥ तुरत षडानन आप पठायउ। लव निमेष महं मारि गिरायउ॥ आप जलंधर असुर संहारा। सुयश तुम्हार विदित संसारा॥ त्रिपुरासुर सन युद्ध मचाई। सबहिं कृपा कर लीन बचाई॥ कियउ तपहिं भागीरथ भारी। पुरब प्रतिज्ञा तासु पुरारी॥ दानिन महं तुम सम कोउ नाहीं। सेवक स्तुति करत सदाहीं॥ वेद नाम महिमा तव गाई। अकथ अनादि भेद नहिं पाई॥ प्रगट उदधि मंथन में ज्वाला। जरत सुरासुर भए विहाला॥ कीन्ह दया तहं करी सहाई। नीलकंठ तब नाम कहाई॥ पूजन रामचंद्र जब कीन्हा। जीत के लंक विभीषण दीन्हा॥ सहस कमल में हो रहे धारी। कीन्ह परीक्षा तबहिं पुरारी॥ एक कमल प्रभु राखेउ जोई। कमल नयन पूजन चहं सोई॥ कठिन भक्ति देखी प्रभु शंकर। भए प्रसन्न दिए इच्छित वर॥ जय जय जय अनंत अविनाशी। करत कृपा सब के घटवासी॥ दुष्ट सकल नित मोहि सतावें। भ्रम मम मन नित उठि धावें॥ त्राहि त्राहि मैं नाथ पुकारो। यहि अवसर मोहि आन उबारो॥ लै त्रिशूल शत्रुहिं तुम मारो। संकट से मोहि आन उबारो॥ मात-पिता भ्राता सब कोई। संकट में पूछत नहिं कोई॥ स्वामी एक है आस तुम्हारी। आय हरहु अब संकट भारी॥ धन निर्धन को देत सदा ही। जो कोई जांचे सो फल पाही॥ अस्तुति केहि विधि करौं तुम्हारी। क्षमहु नाथ अब चूक हमारी॥ शंकर हो संकट के नाशन। मंगल कारण विघ्न विनाशन॥ योगी यति मुनि ध्यान लगावैं। शारद नारद शीश नवावैं॥ नमो नमो जय नमो शिवाय। सुर ब्रह्मादिक पार न पाय॥ जो यह पाठ करे मन लाई। ता पर होत हैं शम्भु सहाई॥ ॥ दोहा ॥ नित्त नेम कर प्रात ही, पाठ करो चालीस। तुम मेरी मनोकामना, पूरण करो जगदीश॥
Jai Ganesh Girija suvan, Mangal mool sujaan, Kahat Ayodhyadas tum, dehu abhay varadaan. Jai Girija pati deen dayala, sada karat santan pratipala, Bhaal chandrama sohat neeke, kanan kundal naagphani ke. ... (40 chaupais recounting Shiva's forms, his role in the churning of the ocean, Tripurasura's destruction, Bhagiratha's penance, and his compassion) ... Nitt nem kar praat hi, paath karo chaalees, Tum meri manokamna, pooran karo Jagdish.
Meaning
Composed by Pandit Ayodhyadas, the Shiv Chalisa venerates Shiva as Girija-pati (Parvati's consort), describing his ash-smeared form, the crescent moon and Ganga on his head, and recounting his mythological deeds — from swallowing poison during the churning of the ocean to destroying Tripurasura and blessing Bhagiratha and Vibhishana.
When & Why It Is Recited
Recited every Monday and during Shravan month, Maha Shivaratri, and before undertaking any difficult task, seeking Shiva's protection from obstacles and enemies.