HomeDevotionalAarti CollectionJai Saraswati Mata

Jai Saraswati Mata

जय सरस्वती माता

✦ Saraswati

Lyrics (Devanagari)

जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता।
सद्गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥

चन्द्रवदनि पद्मासिनि, द्युति मंगलकारी।
सोहै शुभ हंस सवारी, अतुल तेज तुम्हारी॥ जय सरस्वती माता॥

बायें कर में वीणा, दायें कर में माला।
शीश मुकुट मणि सोहै, गल मोतियन माला॥ जय सरस्वती माता॥

देवी शरण जो आये, उनका उद्धार किया।
पैठी मंथरा दासी, रावण संहार किया॥ जय सरस्वती माता॥

विद्या ज्ञान प्रदायिनी, ज्ञान प्रकाश भरो।
मोह अज्ञान निवारिणी, वाणी में विवेक भरो॥ जय सरस्वती माता॥

धूप दीप फल मेवा, माँ स्वीकार करो।
ज्ञानचक्षु दे माता, जग निस्तार करो॥ जय सरस्वती माता॥

माँ सरस्वती जी की आरती जो कोई नर गावे।
हितकारी सुखकारी ज्ञान भक्ति पावे॥ जय सरस्वती माता॥

Meaning

This aarti venerates Saraswati, goddess of knowledge, music and the arts. It describes her moon-like face, lotus seat, swan mount, veena (lute) in one hand and japa mala in the other, and prays for the light of wisdom to dispel ignorance.

When & Why It Is Recited

Sung during Basant Panchami (Saraswati Puja), before starting education or exams, and at the opening of schools, libraries and music/art performances.